फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा तिराहे के पास से पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को सात मोबाइल सहित गिरफ्तार किया ।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुसाफा चौकी इंचार्ज सुनील यादव,कांस्टेबल शशि शेखर व सतेंद्र सिंह के साथ बैठका चौराहे के समीप चेकिंग अभियान में थे ।
तभी मुखबिर की सूचना पर कंजरनडेरा तिराहे के समीप दो अभियुक्त प्रहलाद सिंह उर्फ ध्रुव पुत्र संजय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुंदनपुर थाना कोतवाली बिंदकी व आदित्य सिंह पुत्र राजनारायण उम्र 23 वर्ष निवासी बरातीनगर थाना कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार किया । जिनके पास से कुल सात एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं । मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है ।
