कानपुर । कानपुर जनपद के सरसौल ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शुक्रवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आच्छादित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत सहायक कर्मियों को पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसमें ग्राम पंचायत सहायको को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बेनेफिसरी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का प्रशिक्षण सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविशंकर तिवारी व विक्रम सिंह आरोग्य मित्र द्वारा दिया गया ।
प्रशिक्षण में उपस्थित पंचायत सहायकों को कार्ड बनाने के संबन्ध में चरणवद्ध तरीके से प्रक्रिया को बताया गया । वक्ताओं ने कहा कि ग्राम में सूची में अंकित नाम के व्यक्तियों को लाभ अब ग्राम में पंचायत सचिवालय पर मिल सकेगा । जिससे ग्राम वासियों को केवाईसी कराने में आसानी होगी व ग्रामवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । अपने ग्राम में निर्मित पंचायत सचिवालय पर केवाईसी करा सकेंगे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविशंकर तिवारी सहायक अधिकारी ,विक्रम सिंह,आकाश उत्तम ग्राम पंचायत सचिव,रामशंकर तिवारी सहित पंचायत सहायक में सामिया, दीपिका त्रिपाठी, मोहिनी,श्वेता,प्रेरणा, सुरभि,विष्णु समेत पचास से अधिक लोग मौजूद रहे ।
