कानपुर । आज उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य कर्मचारियों को ३० दिन का बोनस जारी करने एवं ४ प्रतिशत महँगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने की ।
श्री अवस्थी ने बताया कि सरकार समय से बोनस जारी करे जिससे कर्मचारी दीपावली त्यौहार खुशहाली से मना सकेंगे । केन्द्र सरकार ने ४ प्रतिशत डी ए बढ़ा दिया है ।
राज्य सरकार ने अभी तक डी ए बढ़ोतरी का आदेश जारी नहीं किया है । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक बैठक में सरकार से यह माँग की गई कि दीपोत्सव के पावन अवसर पर बोनस व महंगाई भत्ता समय से न घोषित करने पर कर्मचारियों में इसका नकारात्मक असर पढ़ेगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से ए एन द्विवेदी,साहब सरताज,रणधीर सिंह,कोमल सिंह,मंजूरानी कुशवाहा,हरीश श्रीवास्तव,सुरेश चंद्र ,विनोद दीक्षित,अविनाश दीक्षित,धर्मेन्द्र अवस्थी,विकास अस्थाना,जितेन्द्र मिश्रा,अखिलेश द्विवेदी,मनोज झा,भानु प्रताप सिंह,एस एम जेड नकवी,राजीव शुक्ला,कृष्ण पाल,विक्रम शर्मा,अभय मिश्रा,आर के त्रिपाठी,योगेन्द्र कुमार सिंह,दिलीप सैनी,अब्दुल लईक,आशुतोष दीक्षित,महेन्द्र सिंह,राम स्वरुप, आनंद बाजपेई,सुखेंद्र यादव,आशीष मिश्रा,अजय द्विवेदी,प्रेम शुक्ला,पी के मिश्रा,अजय सिंह चंदेल,नरेंद्र तिवारी,अखिलेश द्विवेदी,मनीष शर्मा,पवन प्रकाश पाण्डेय,जितेन्द्र केसरवानी, प्रमोद पटेल,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,विजय शर्मा,संजय तिवारी, अनुभव पाण्डेय,सुशील कुमार आदि ने कहा कि सरकार के बोनस भुगतान आदेश से बाजार में रौनक आएगी ।
