लखनऊ । इंदिरा शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक ‘देश के विभाजन के जख्म’ का राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विमोचन किया । इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला उपस्थित थे ।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश का विभाजन एक ऐसा दर्द रहा है म जिससे दोनों राष्ट्रों के लोगों को अत्यंत कठिन स्थितियों से गुजरना पड़ा । विभाजन के दौरान इंदिरा शुक्ला के परिवार ने जो विभीषिका देखी । उसका दंश झेला और उसके उपरान्त फिर से नींव का निर्माण किया । जो मानव के दृढ़ निश्चय की विजय है । उन्होने अपनी पूरी दास्तान को इस पुस्तक में समेटने का सफल प्रयास किया है ।
लेखिका इंदिरा शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होने 11 विभिन्न विषयों के माध्यम से अपनी आत्मकथा प्रस्तुत की है ।
