बिन्दकी/फतेहपुर । भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों को निशुल्क है शिक्षा सामग्री दी गई ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने कहा कि निश्चित रूप से शिक्षा सामग्री से बच्चे बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा ।
आज शनिवार को बिंदकी नगर के पैगंबरपुर मोहल्ला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष तथा समाजसेवी लक्ष्मी चंद उर्फ मोना ओमर द्वारा प्रख्यात वैज्ञानिक तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम के जन्मदिन के मौके पर बच्चों को शिक्षा सामग्री बाटी ।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्नालाल खून करने का कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री से पढ़ाई कर बच्चे अपना सुनहरे भविष्य के सपने को साकार कर सकेंगे ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर विश्व छात्र दिवस मनाया जा रहा है । इसी के चलते छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री दी गई और निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय कार्य है जो बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री दी गई ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम,शिक्षा मित्र सीमा कुमारी तथा कन्हैया लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
