बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्टर में सवारी बिठाने का प्रतिबंध उचित नहीं है इसे सरकार द्वारा वापस लिया जाना चाहिए । यह बात किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने आज शनिवार को बिंदकी नगर के तहसील परिसर में मोर्चे की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा ।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घटना इत्तेफाक से होती है बसों और ट्रेनों में भी हादसे होते हैं । लेकिन बस से या ट्रेन है तो नहीं बंद कर दी गई ट्रक से दुर्घटनाएं हो जाती हैं कई कई लोग मौत का शिकार हो जाते हैं । लेकिन ट्रक का रोड में चलना तो बंद नहीं किया गया । फिर यदि कोई किसान अपने ट्रैक्टर में शादी बरात या अन्य कोई घरेलू काम में सवारियां इधर से उधर ले जाता है तो इसमें प्रतिबंध किस बात का सरकार को इस पर चिंतन करना चाहिए और इस प्रतिबंध को वापस लिया जाना चाहिए । वरना किसान बैठने वाला नहीं है किसान आर पार की लड़ाई लड़ने का काम करेगा ।
किसान मजदूर मोर्चा के तहसील अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि फिलहाल कुछ दिन पहले तेज तूफान और बारिश के कारण क्षेत्र के किसानों के फसलों का भारी नुकसान हुआ है धान की फसल खराब हुई है । इस मामले में सरकार को सर्वे कराकर किसानों की धान की फसलों का नुकसान का मुआवजा देने का काम करना चाहिए । बैठक में विधवा व विकलांग पेंशन बढ़ाने की भी मांग की गई । इसके अलावा जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में जनपद के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करने की मांग के साथ यह भी मांग की गई कि सरकारी अस्पतालों में बाहर से मरीजों को दवा ना लिखी जाए । 12 बरसों से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास को भी बनवाने की मांग की गई तथा रोडवेज बस स्टॉप के सुंदरीकरण की मांग की गई ।
इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के प्रयागराज मंडल सचिव संतोष पटेल,प्रयागराज मंडल सचिव महावीर गौतम,कानपुर मंडल की सचिव रीना पटेल,जिला सिद्ध गोपाल सोनकर,जिला सचिव विमलेश कुमार,तहसील सचिव ज्ञानेंद्र पटेल,तेजपाल, सकीना, रामकिशोर,गोरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
