फतेहपुर । नाला के स्थान पर बने शौचालय को राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया और अन्य ग्रामीणों को भी चेतावनी दी गई कि रास्ते में या नाले की जगह में या ग्राम समाज की जमीन में कोई भी निर्माण होगा उसे गिराने का काम किया जाएगा ।
आज शनिवार को मलवा ब्लाक क्षेत्र के फरीदपुर गांव में नाला के स्थान पर शौचालय के निर्माण को गिरा दिया गया ।बताते चलें कि फरीदपुर गांव निवासी बुद्धि प्रकाश के घर से जुड़ा डाला गया है और नाली के ऊपर शौचालय का निर्माण किया गया था । जिसके चलते नाले की सफाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और रास्ते में आवागमन भी बाधित होता था । जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने तहसील में की शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार रवि कुमार, उप निरीक्षक रणवीर सिंह,लेखपाल अजीत उमराव,लेखपाल भान सिंह पुलिस बल के साथ फरीदपुर गांव पहुंचे और शौचालय के निर्माण को गिरा दिया गया । साथ में गांव के अन्य लोगों को चेतावनी दी गई यदि किसी ने भी सरकारी जमीन रास्ते में या नाले में निर्माण कराया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और निर्माण को गिराने का काम किया जाएगा ।
