फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी ने दो बच्चो व एक प्रसूता को रक्तदान किया । संस्था के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंद मरीज सविता पत्नी संतलाल निवासी ग्राम सैरपुर पोस्ट डीघ थाना बिंदकी फतेहपुर है ।
मरीज सविता को डिलवरी के दौरान रक्त की कमी के कारण ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी । श्याम नर्सिंग होम एवम रक्तकोष में ए पॉजिटिव न होने के कारण मरीज के तीमारदार मरीज के पति संत लाल काफी परेशान थे संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी नंबर मिलते ही संतलाल ने तुरंत काल किया और संस्था द्वारा देरन करते हुए शाम 05:30 बजे केस की जांच की और तुरन्त से संस्था के सदस्य मोहसीन हैदर को कॉल की और वो तुरन्त रक्तदान के लिए तैयार हो गए और श्याम नर्सिंग होम रक्तकोष पहुचकर प्रसूता के लिए रक्तदान किया वही जे के उमराव में भर्ती 11 महीने के बच्चे वंश पुत्र स्व धर्मनाथ निवासी फतेहनगर करसुमा पोस्ट चुरियानी के लिए राहुल सिंह ने अपना पांचवा ए पॉजिटिव रक्तदान किया व 18 महीने के बच्चे रुद्र पुत्र सत्येंद्र निवासी अढ़ावल का मजरा पोस्ट अढ़ावल थाना ललौली के लिए मयंक भारद्वाज ने अपना पहला ए बी पॉजिटिव रक्तदान किया ।जिससे बच्चो को समय से रक्त उपलब्ध हो सका संस्था की सेवा देखते हुए मरीज के तीमारदार संत लाल,कुलदीप व राम करन यादव ने अपना रक्तदान किया । जिससे संस्था द्वारा आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके । सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह,दिलीप व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून,उमा,कंचन व चंद्रबाला उपस्थित रही ।
