फतेहपुर । मंदिर निर्माण में दबंगों द्वारा अड़चन पैदा करने व पुजारी को धमकाने की तहरीर देकर धमकाने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने व मंदिर निर्माण में सहयोग करने की मांग पुजारी ने की है ।
कोतवाली बिंदकी प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बिंदकी तहसील के जाफराबाद गांव में 100 साल पुराना राम जानकी मंदिर है जो पूरी तरह जीर्ण है । जब दीपावली के मौके पर मंदिर के कर्ताधर्ता पुजारी रमाकांत शुक्ला ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराना चाहा तो गांव के ही दबंग परिवार के करूणा सिंह व उसके बेटे गोलू सिंह ने अड़चन पैदा कर दिया और निर्माण कार्य करने पर जान-माल की धमकी दी ।
मंदिर के पुजारी रमाकांत शुक्ला ने एक शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव को दिया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि दीपावली बाद मंदिर बनेगा कोई व्यवधान नहीं होगा पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा यह तो धर्म का काम है ।
