फतेहपुर । कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गौ पूजा करके अन्नकूट का शुभारंभ किया । उन्होंने राधा रमन मंदिर में पूजा अर्चना भी की और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया ।
आज बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान नगर के खजुहा चौराहे के समीप स्थित श्री राधा रमण मंदिर पहुंचे ।
उन्होंने मंदिर में आयोजित अन्नकूट का शुभारंभ गौ माता की पूजा करके किया तत्पश्चात उन्होंने राधा रमन मंदिर में पूजा अर्चना भी की । बाद में आयोजित एक विशाल भंडारे में हजारों लोगों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया ।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,बिंदकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह मंदिर के सर्वराकार मुरली बाबू (अजय अग्रवाल),नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद गुप्ता पप्पू,विनोद द्विवेदी,वेद प्रकाश गुप्ता,वीरेंद्र दुबे,परख अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल,मीरा देवी अग्रवाल,दिनेश मिश्रा,लोकनाथ पांडेय,पंकज यादव,चुन्नू सिंह परिहार,शुभम सिंह परिहार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
उधर दूसरी ओर बिंदकी नगर के अस्पताल रोड स्थित सुनहला बाग में भी अन्नकूट का आयोजन किया गया । जिसमें लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता उर्फ डैडी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
