फतेहपुर । अपर पुलिस अधीक्षक ने किसानों द्वारा खेतोंमें मे पराली जलाकर प्रदूषण फैलने पर अपनी चिंता जाहिर किया है और उन्होंने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश जनपद के सभी थानाध्यक्षों को दिए हैं । जारी परिपत्र में उन्होंने कहा है कि संज्ञान में आया है कि किसानो द्वारा खेतो में पराली जलाई जा रही है । जिससे प्रदूषण बढ रहा है । जिसके सम्बन्ध में शासन द्वारा चिन्ता व्यक्त की गयी है ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी को सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थानाक्षेत्र में ऐसी हार्वेस्टर मशीनो जिसमें एसएमएस नही लगा है को चिन्हित कर सीज करे और पराली जलाने के प्रकरण में हार्वेस्टर मशीनो का चालान करे । फसल मालिको के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही करें ताकि पराली जलाने पर रोक लग सके ।
बाहर से आने वाली जनपद में ऐसी हार्वेस्टर मशीनो को थाना औंग,जाहानाबाद,गाजीपुर,बार्डर पर चेकिंग कराकर ऐसी मशीनो को सीज करेगे ।
सभी ग्राम प्रधानो जनप्रतिनिधियो/सम्भ्रान्त व्यक्तियो को इस समस्या के सम्बन्ध में संवेदनशील करेगे । इसके लिये गांव स्तर पर राजस्व कर्मियो के साथ भी बैठक कर उन्हें शासन की मन्शा से अवगत करायेगे । आदेश का अनुपालन कडाई से करना सुनिश्चित करे ।
