प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बधाई देते हुए उन्हें ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों के बीच का ’लिविंग ब्रिज’ क़रार दिया है ।
नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा, ”ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई !
जब आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो मैं वैश्विक मुद्दों पर आपके साथ मिलकर काम करने और ‘रोडमैप 2030’ को लागू करने के लिए तैयार हूं ।”
Warmest congratulations @RishiSunak! As you become UK PM, I look forward to working closely together on global issues, and implementing Roadmap 2030. Special Diwali wishes to the 'living bridge' of UK Indians, as we transform our historic ties into a modern partnership.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2022
“ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के बीच के इस ‘लिविंग ब्रिज’ को दिवाली की विशेष बधाई । हमें अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदलते हैं ।”
लिज़ ट्रस ने भी दी बधाई
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने भी सुनक को बधाई दी है ।
केवल 49 दिनों तक ब्रिटेन की पीएम रहीं ट्रस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,
”ऋषि सुनक को कंज़रवेटिव पार्टी का नेता और हमारा अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई !”
Congratulations @RishiSunak on being appointed as Leader of the Conservative Party and our next Prime Minister.
You have my full support.
— Liz Truss (@trussliz) October 24, 2022
