फतेहपुर । आज बिंदकी तहसील द्वारा स्थानीय पं.सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज में तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनने और समाधान के लिए मौजूद जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति को विद्यालय की कक्षा 10वीं दिव्यांग छात्रा सोनिका ने अपने हाथों से बनाई गई सरस्वती की मूर्ति को भेंट कर सम्मानित किया ।
दिव्यांग छात्रा से सरस्वती मूर्ति को भेंट के रुप में प्राप्त कर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने छात्रा के प्रति स्नेह के साथ अच्छे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर छात्रा सोनिका के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या रती वर्मा वर्मा भी मौजूद रहीं ।
