फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी सदस्य सौरभ ने एक बी नेगेटिव ब्लड डोनेट कर जच्चा बच्चा की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई ।
मालूम हो कि प्रसूता महिला को आपातकालीनस्थिति स्थिति में सीता सिंह पत्नी सौरभ सिंह निवासी सिविल लाइन जिला फतेहपुर है मरीज सीता जिले के निजी अस्पताल कमला नर्सिंग होम जय राम नगर में भर्ती है । मरीज की डिलवरी होनी है । जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट दुर्लभ रक्तसमुह बी नेगेटिव ताजे रक्त की आवश्यकता बताई । मरीज के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है । लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज से नही मिला । जिसके चलते मरीज के तीमारदार मरीज के भाई वीरेंद्र सिंह काफी परेशान थे ।
तभी मरीज के तीमारदार वीरेंद्र को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर टीम के सदस्य ज्योति प्रकाश सिंह से प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की डॉक्टर से बात के बाद डॉक्टर ने बताया मरीज को तुरन्त दुर्लभ रक्त समूह बी निगेटिव रक्त की आवश्यकता है । उसके बाद केस की जानकारी ग्रुप में साझा की ग्रुप में केस साझा करते ही टीम के सदस्यसौरभ श्रीवास्तव जो कि देवीगंज निवासी है ।
केस देखते ही सौरभ श्रीवास्तव ने कहा मेरा रक्त समूह बी निगेटिव है और देर न करते हुए देर रात करीब 09 बजे रक्तदान के लिए श्याम नर्सिंग होम एवम रक्तकोष पहुचे और जरूरतमंद मरीज सीता सिंह के लिए रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार वीरेंद्र सिंह के दोस्त साथ आये अमन सिंह ने भी अपना रक्तदान किया ।
जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह,अरहान,समर व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून ,उमा,सचिन मरीज के तीमारदार वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।
