फतेहपुर । सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक- 1916/एसएलएसए- 29/2017 01 अप्रैल 2022 के अनुपालन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये जिला कारागार फतेहपुर में जेल निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त जागरुकता शिविर में श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,फतेहपुर श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर व जेल अधीक्षक श्री मो० अकरम खान,जेलर श्री संजय चन्द्र,श्री अंजनी कुमार डिप्टी जेलर उपस्थित रहे ।
आज विधिक जागरुकता शिविर में महिला बंदियो एवं पुरुष बंदियों उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी जिसमें बंदियों के हित में आयोजित नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गयी । इसके बाद जिला कारागार में महिला बैरक के महिला बंदियों को असिस्टेन्ट ब्यूटी केयर का प्रशिक्षण हेतु 105 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर के संस्था श्री विजय कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा विचाराधीन बंदियो एवं जीविकापार्जन हेतु उपरोक्त कोर्स का शुभारंभ किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी द्वारा विचाराधीन बंदियों को प्रोत्साहित किया गया । ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला बंदी अपने न सिर्फ आत्म निर्भर बनने अपितु समाज का विकास किये जाने को भी प्रेरित किया गया साथ ही इनके द्वारा जेल अधीक्षक फतेहपुर को इसे शुभ अवसर पर शुभ कामनाये भी दिया गया ।
उक्त के अनुक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला बंदियों को प्रेरित करते हुये यह बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ आप सभी आत्म निर्भर बनेगी । बल्कि अपने जीविकोपार्जन चलाने हेतु आपके पास एक सरल साधन उपलब्ध होगा । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उददेश्य छुपे हुये कौशल को निखार कर आप अपने घर के खर्चों को असानी से चला सकते हैं । सभी बंदियों से अधिवक्ता के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा यह भी बताया गया यदि उनके पास अधिवक्ता उपलब्ध न हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित कर सकते है ।
जिला कारागार में बने सभी बैरिकों का निरीक्षण किया गया एवं सभी बंदियों से उनकी समस्याओं एवं अधिवक्ताओं से सम्बन्धित जानकारी की गयी । जिसमे सभी बन्दियों ने अधिवक्ता मिलना बताया है एवं किसी भी बन्दी को कोई समस्या नहीं है । प्रातःकाल में मिलने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी की गयी जिसमे सभी ने भोजन साफ एवं समय से मिलना बताया है ।
इस दौरान निरीक्षण अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया । जिसमें 18 बन्दी कारागार चिकित्सालय में भर्ती पाये गये । अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था पायी गयी तथा कुछ बंदियों से उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया गया एवं समय-समय पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया ।
जिला कारागार स्तर पर बदियों के हित के लिये उठाये गये कदम जिसमें बंदियों को उनकी रुचि के आधार पर लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है कि सराहना भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा की गयी साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अन्य ऐसे प्रोग्राम हेतु निर्देशित किया गया ।
