Bindki/फतेहपुर । आज राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में संस्थागत अंतिम वर्ष एवं अग्रेतर उत्तीर्ण छात्रों के लिए भारत सरकार के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय कानपुर द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।




कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि श्री सत्येन्द्र सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती फतेहपुर तथा श्री एस० के० पाण्डेय, असिस्टेन्ट डायरेक्टर श्री अमित बाजपेई, ए०डी० श्री एस० के० गुप्ता, SSO,MSME- DFO कानपुर ने छात्रों का उत्साहवर्ध किया ।
इस क्रम में श्री राहुल श्रीवास्तव ने छात्रों का उद्यमिता पर वृहद प्रशिक्षण किया ।
कार्यक्रम के संचालन में प्रधानाचार्य श्री ध्रुव नारायन,विभागाध्यक्ष श्री आलोक श्रीवास्तव,श्री देवेश कुमार श्रीवास्तव,श्री प्रफुल्ल चौहान ,डॉ० राहुल,डॉ० रूपाली एवं अन्य शैक्षिक स्टॉफ का विशेष योगदान रहा ।
