फतेहपुर । भूतपूर्व सैनिकों,युद्ध वीरांगनाओं व उनकेे आश्रितों की समस्याओं को लेकर आगामी 30 नवम्बर 2022 को जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/युद्ध वीरांगनाओं /आश्रितों को सूचित किया जाता है कि 30 नवम्बर 2022 को समय अपरान्ह 01.00 बजे गाँधी सभागार फतेहपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में होना निर्धारित है ।
उपरोक्त के संदर्भ में सभी नामित जिला सैनिक बन्धु सदस्यों से अपील की जाती है कि अपने-अपने ब्लाकों के पूर्व सैनिकों एवं उनकी दिवंगत सैनिक की पत्नियों को नीचे दिये गये विवरण के अनुसार जिन भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में तैयार कर 30 नवम्बर 2022 को जिलाधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु प्रस्तुत करें ।
– उक्त बैठक के एजेन्डा बिन्दु भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या ।
– पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या।बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या ।
– पेंशन सम्बन्धी समस्या ।
– शिक्षा सम्बन्धी समस्या ।
– चिकित्सा सम्बन्धी समस्या ।
– आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या ।
सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि ।
