कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में रोज़गार मेले में आज 06 कम्पनियों ने भाग लिया । जिसमें साक्षात्कार हेतु 259 अभ्यार्थी शामिल हूये । जिसमें 59 अभ्यर्थी चयनित किये गये ।
यह जानकारी सहायक निदेशक (सेवा) कानपुर मण्डल एस पी व्दिवेदी ने दी उन्होंने बताया कि पीपल टी आनलाइन प्रा० लि० में 29 श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कानपुर 09,शिवांगनी लाजिस्टिक प्रा लि,08 अमर उजाला में 13,कैरियर बिज रिकल सांल्यूशन में 09 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
जबकि एम एन सी एस डाटा एण्ड क्रेडिट सांल्यूशन प्रा०लि० के परिणाम बाद में घोषित किए जायेंगे ।
रोजगार मेले में के डी० शुक्ला रिटायर्ड सहायक निदेशक सेवा के व्दारा अभ्यार्थियों की कैरियर काउंसिलिंग करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
खुर्शीद अहमद जिला रोजगार सहायताअधिकारी श्रीमती निधि वर्मा सहायक रोजगार,सहायता अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी मेले में उपस्थित रहे ।
