फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज खागा थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने एक गांजा तस्कर को दो किलो 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने आज एक गांजा तस्कर शिव कुमार सिंह 26 वर्ष पुत्र स्व. संता सिंह निवासी पैजनिया डेरा मजरे सरकंडी थाना असोथर जनपद फतेहपुर को 02 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में खागा थाना क्षेत्र की मंझिलगांव पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल तानवेंद्र सिंह,कांस्टेबल रिंकू सिंह,कांस्टेबल जीतेश कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार स्वाट टीम के कांस्टेबल कृष्ण कुमार,कांस्टेबल राज कुमार व कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे ।
