फतेहपुर । विकास खंड देवमई मुख्यालय में 76वें बूढेश्वर महादेव विशाल मेला का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ फीता काटकर किया गया । ब्लॉक देवमई में बूड़ेस्वर मेला के प्रथम दिवस पर विभिन्न देवी देवताओं की झाकियों का पूरे गॉव में भम्रण कराया गया । जिसमें क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा उद्घाटन अवसर के प्रथम दिन पूरे गांव में जय श्री राम के जयकारे के साथ भगवान श्री राम की झांकियां निकाली गई । जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । क्षेत्र के बच्चों व महिलाओं में मेला शुरू होने का अपार उत्साह दिखाई दिया ।

इस मेला में सुजावलपुर,रुसी,परसदेपुर,टिकरा,कंधरपुर,मुसाफा ,लच्छीखेड़ा,बरिगवा,दुबेपुर,भैसौली,डारी आदि गांवों से आये बच्चे और महिलाओ ने झूला,ट्रेन का भरपूर लुफ्त उठाया और खरीदारी कर और गोलगप्पो का भी आनंद उठाया ।
मेला सयोजक व ग्राम प्रधान गुरु पासवान ने बताया की इस आठ दिवसीय मेले में प्रथम दिन रामजन्म और राम झांकियों की निकासी,दूसरे दिन राम व रावण का युद्ध,तीसरे दिन भगवान कृष्ण जन्म व उनकी लीला,मेले के चौथे दिन कंस का वध,पांचवें दिन महाभारत का युद्ध,छठे दिन भरत मिलाप ,सातवें दिन दंगल व कीर्तन का आयोजन तथा मेला के अंतिम दिन हटिया का आयोजन किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि मूर्तिकार एवं सजावट का कार्य दुर्गा प्रसाद कुशवाहा,देवी प्रसाद विश्वकर्मा,शिवनारायण साहू,सुरेश आदि लोगो में भरपूर सहयोग से किया गया । रात मे रंगारंग कार्यक्रम की भी व्यवस्था है ।
इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान दिनेश उर्फ गुरू पासवान,रामजीत सिंह चौहान,विजय प्रताप सिंह,गोलू अवस्थी आदि लोग व्यवस्था देखते रहे ।
इनसेट-
पुलिस ने की चुस्त दुरुस्त व्यस्त रखा
देवमई चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में उमड़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी। सिपाहियों के साथ बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबलो की ड्यूटी लगाई गई है।
