फतेहपुर,20 नवम्बर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी एक चाट बिक्रेता की इसेपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई । चाट बिक्रैता इसेपुर बगीचे के समीप चाट बेचकर वापस आ रहा था । जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
माधौपुर गांव निवासी रघुनंदन सैनी का पुत्र उमेश सैनी उम्र लगभग 38 वर्ष चाट का ठेला लगाता था । गत दिवस शनिवार की शाम उमेश सैनी इसेपुर गांव से अपना चाट का ठेला लेकर वापस अपने गांव माधौपुर आ रहा था तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला । जिससे उमेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतक उमेश के भाई राजेश सैनी द्वारा बकेवर थाने में दुर्घटना की तहरीर दी गई ।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह पाल ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है । शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
