फतेहपुर,20 नवम्बर । मलवां विकास खंड के जलाला गाँव मे चल रही । श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास आचार्य राघव महाराज ने कहा कि भागवत सभी पुराणों में श्रेष्ठ पुराण बताया गया है । भागवत कथा श्रवण से विवेक प्राप्त होता है । उन्होंने कथा में शुकदेवजी के जन्म का वृतांत विस्तार से बताया । कहा भागवत कथा श्रवण से ही मन को शांति मिल जाती है । भागवत कथा मोक्ष प्रदान करती है । कथा मन लगाकर सुनना चाहिए । भजन गायक भोला द्विवेदी ने राम आ गये । धन्य भाग्य शबरी हर्षाए..
सुनाकर भावविभोर कर दिया ।
मुख्य रूप से राजवीर सिंह,आलोक गौड़,शीतलदीन यादव, अनुपम मिश्रा,आचार्य निखिल मिश्रा,अवधेश भदौरिया,हर्ष गुप्ता,रामचंद्र सैनी,चिनकू साहू आदि रहे ।
