फतेहपुर,21 नवम्बर । नीति आयोग भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अतिरिक्त सहायता राशि रु० 49.86 लाख की लागत से राजकीय पुस्तकालय आबूनगर-फतेहपुर में प्रथम तल का निर्माण एवं भूमि तल की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य कार्यदायी संस्था-यूपीएसआईसी द्वारा कार्य कराया गया है, का सांसद/केन्द्रीय राज्यमंत्री,उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार,साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी कि भूरी-भूरी सराहना करते हुए ईनाम भी दिए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि “उत्तर प्रदेश सार्वजनिक पुस्तकालय एक कदम डिजिटलीकरण की ओर” से विद्यार्थियों को सुगमता से जानकारी और पढ़ाई में मददगार यह पुस्तकालय साबित होगा । विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होगा । उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जिले की अच्छी प्रगति करने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है जिससे जनपद के चहमुखी विकास के लिए कारगर है ।
जनपद के विकास के लिए नीति आयोग से शासन स्तर पर मेरे द्वारा रु0 05.00 करोड़ की और मांग की गयी है । जो जनपद के विकास कार्य के लिए सहायक होगी । विद्यार्थियों की शिक्षा की सुगमता के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए 10 कम्प्यूटर सांसद विकास निधि क्षेत्र से देने की घोषणा की ।
जनपद में जन स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए 06 हेल्थ एटीएम मशीन दी जिसमे अमौली, बिन्दकी ,गाजीपुर,फतेहपुर,हथगाम एवं खागा शामिल है । हेल्थ एटीएम मशीन से स्वास्थ्य संबंधी जांचे जल्द और आसान तरीक़े से हो सकेगी जो नागरिको के लिए वरदान साबित होगी ।
उन्होंने कहा कि “शिक्षा दान व कन्यादान से बड़ा कोई दान” नही है । शिक्षा के माध्यम से अपना सुनहरा भविष्य का निर्माण कर सकते है । उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलो में प्रगति में जनपद-फतेहपुर ने प्रथम स्थान,देश मे पांचवा स्थान प्राप्त किया है ।
जिलाध्यक्ष भाजपा श्री आशीष मिश्रा ने कहा कि जनपद के विकास को नया आयाम देने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा कि विकास की जो गति जनपद को मिली है ।उसको निरंतर आगे बढ़ाना है और हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पुस्तकालय भवन निर्माण व अन्य कार्य कराए गए है । इससे लाभन्वित होते हुए संभाल कर रखना है ।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने कहा कि मंत्री जी द्वारा दिये गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए फतेहपुर जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद बनाना है ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह गौतम,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मधुराज विश्वकर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवकी सिंह,जिला अर्थ एवं संख्यधिकारी श्री जोगेंद्र सिंह यादव एवं जनप्रतिनिधिगण सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
