फतेहपुर,21 नवम्बर । देवमई विकास खंड मुख्यालय में बूढ़ेश्वर महादेव के विशाल 76वें मेले में आज कंस वध का मंचन किया गया । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के रूप में कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया ।
इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले का भी आयोजन किया गया । इसमें भारी संख्या में पहुंचे पुरुष व महिलाओं ने खरीदारी की ।
मंचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण के रूप में कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया । कलाकारों ने मंचन के दौरान कंस वध के साथ अन्य लीलाओं का मंचन किया । इस मौके पर दर्शकों ने मेले बढ़-चढ़कर खरीदारी की । दर्शकों ने मेले में चाट-पकौड़ी का भी जमकर लुत्फ उठाया । मेलें में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा ।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ग्राम प्रधान देवमई,ग्राम प्रधान दिनेश उर्फ गुरु पासवान,रामजीत सिंह चौहान,विजय प्रताप सिंह,अभिषेक अवस्थी उर्फ गोलू आदि लोग मौजूद रहे और मेला व्यवस्था का जायजा लेते रहे ।
