फतेहपुर । जरूरतमन्दों के लिए सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने रक्तदान किया । मरीज कविता पुत्री प्रभुदयाल निवासी ग्राम पोस्ट शाहजहापुर सेलरा फतेहपुर है । मरीज कविता जिले के निजी अस्पताल राम स्नेही में भर्ती है । मरीज को रक्त और प्लेटलेट्स की कमी के कारण डॉक्टर ने ए पॉजिटिव ताजे रक्त की अवश्यकता बताई मरीज की बीमारी पुरानी थी । इस लिए परिवार में कोई रक्तदान के लिए नही था । तभी मरीज कविता के तीमारदार महेश कुमार की कॉल सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आई जिसमे केस की जांच के बाद टीम सर्व सदस्य के सदस्य सचिन प्रभाकर जो कि आबू नगर निवासी है श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष पहुच कर रक्तदान किया ।
वही दूसरे केस में दो साल का बच्चा अनीस पुत्र आदिल निवासी ग्राम शिवपुरी पोस्ट घरवासीपुर खागा फतेहपुर है ।बच्चा जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है । बच्चे को रक्त की कमी के कारण 200 एमएलए पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता है । जिसमे टीम के सदस्य राहुल सिंह जो कि चौडगरा निवासी है और श्याम नर्सिंग होम में स्टाफ है । बच्चे के लिए रक्तदान किया जिससे बच्चे के तीमारदार बच्चे के पिता आदिल को रक्त मिल सका ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सेवा कार्यो के देखते हुए मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता आदिल ने ओ पॉजिटिव रक्तदान किया । जिससे संग्राम सिंह पुत्र स्व अमर बहादुर निवासी मलवा फतेहपुर जो कि राम स्नेही अस्पताल में भर्ती है उनकी मदद हो सकी ।
इस मौके में टीम से गुरमीत सिंह,चंद्रप्रकाश रक्त कोष से प्रवीण प्रसून,उमा,कंचन व तीमारदार से रियाज,महेश कुमार, राजेश कुमार उपस्थित रहे ।
