फतेहपुर,22 नवम्बर । मॉनीटरिंग सेल,जनपद फतेहपुर की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज गैंगस्टर,जनपद- फतेहपुर ने अभियुक्त को 06 वर्ष 07 माह का कठोर कारावास की सजा तथा 5,000/- रूपये के अर्थदण्ड से किया दण्डित –
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी ।
जिससे मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज गैंगस्टर,जनपद – फतेहपुर द्वारा थाना-कोतवाली,जनपद- फतेहपुर में पंजीकृत अभियोग एसटी नं0-19/2016,मु0अ0सं0- 240/2016, धारा- 2/3 गैंगस्टर अधि. से सम्बन्धित अभियुक्तगण
1. महेश कुमार रैदास पुत्र जगतपाल ।
2. महेंद्र रैदास पुत्र जगतपाल,निवासी अजईपुर,थाना-खागा, जनपद- फतेहपुर को धारा 2/3 गैंगस्टर अधि. में 06 वर्ष 07 माह का कठोर कारावास व 5,000/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया । अर्थदंड अदा न करने पर 02 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना होगा ।
उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
