फतेहपुर । बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमो के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स (मध्यान्ह भोजन योजना) एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (निपुण भारत मिशन) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का आधार बनाने की प्रगति में तेजी लायी जाय । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी । उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर के उन्नयन एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सभी पैरामीटर्स को संतृप्त/अनु पालन सुनिश्चित किया जाय । जिन ब्लाकों में निर्माण कार्य चल रहे है । संबंधित खंड विकास अधिकारी परस्पर निगरानी करते रहे साथ ही अगली बैठक में मय फोटो सहित भौतिक प्रगति से अवगत कराएं । ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जाने वाले कार्य जो अभी शेष है । उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार अविलंब पूर्ण कराये ।
उन्होंने कहा कि ईंट भट्टो/कारखानों में कार्य करने वाले मजदूरों बच्चे जिनका अभी तक स्कूलों में अभी तक नामांकन नही हुआ है,का नामांकन कराते हुए आधार कार्ड बनवाकर पोर्टल पर अपलोड भी कराये । परिषदीय विद्यालयों में 45 दिन या अधिक से अनुपस्थित चल रहे बच्चों का चिन्हांकन करते हुए शिक्षा के प्रति उनके अविभावकों को जागरूक करें । साथ ही शारदा पोर्टल पर फीडिंग का कार्य शत प्रतिशत किया जाय । प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना से छात्राओ को लाभान्वित करने के लिए 10 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के खाता खुलवाने हेतु सूची बनाकर संबंधित को उपलब्ध कराए साथ ही अविभावकों को जागरूक करते हुए अधिकाधिक खाते खुलवाए जाय । जिन परिषदीय विद्यालयों में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है के परिसर में हर-हाल में पोषण वाटिका बनायी जाय । दीक्षा एप में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले विद्यालयों का प्रेजेंटेशन अपलोड करें साथ ही अगली बैठक में प्रेजेंटेशन दिखाए भी ।
दिव्यांग बच्चों जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नही जारी हुआ है कि सूची बनाकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को उपलब्ध कराए ताकि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जा सके । उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शासन स्तर से जो गणित एवं विज्ञान की किट दी जानी है खंड शिक्षा अधिकारी इनका अवलोकन करते हुए शत प्रतिशत वितरण कराने के साथ ही शिक्षकों से वार्ता कर इसके माध्यम से बच्चों में शिक्षा का विकास किया जाय ।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार कुशवाहा,डीसी मनरेगा श्री ए0के0 गुप्ता,जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेन्द्र राज सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवकी सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब सिंह यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रगति मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
