फतेहपुर । मिशन सबला का डीएम श्रुति व सीडिओ ने का शुभारंभ किया ।
यह जानकारी देते हुए बताया कि “मिशन सबला” के अन्तर्गत दिव्यांग बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा “मिशन सबला” का शुभारम्भ किया गया है । इसके अन्तर्गत 10 वर्ष से कम उम्र की दिव्यांग बालिकाओं को भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना से लाभान्वित किया जाना है । दिव्यांग वर्ग और मुख्यतः दिव्यांग बालिकायें सशक्त बनें इसी क्रम में यह प्रयास किया गया है । “मिशन सबला” के शुरू होने के एक महीने के अन्दर ही 170 दिव्यांग बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके है ।
सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत 7.6% का वार्षिक व्याज दर भारत सरकार द्वारा निर्धारित है । दिव्यांग बालिका की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा धनराशि का 50% एवं 21 वर्ष पूर्ण होने पर पूरी धनराशि बालिका द्वारा निकाली जा सकती है । यह धनराशि दिव्यांग बालिका की शिक्षा व शादी-विवाह के लिए सहायतार्थ है । यह खाता किसी भी डाकघर में खुलवाया जा सकता है ।
“मिशन सबला”, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की एक अनूठी पहल है यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी दिव्यांग बालिका सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ से वंचित न रह जाए ।
