फतेहपुर,27 नवम्बर । गो वध एक्ट के वांछित अभियुक्त को हथगाम पुलिस ने उस समय गिरफ्तार करने में सफल हो गई जब वह भागने के फिराक में था ।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ भ्रमण में थे । उसी समय मुखविर ने गौ-वध का आरोपी वांछित अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ कल्लू क़साई पुत्र रमजान उर्फ रज्जब निवासी शाहपुर थाना हथगाम भागने की फिराक में खड़ा है । मुखविर की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई । जैसे उसने पुलिस को देखा भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया । पुलिस ने गौवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
