फतेहपुल,27 नवंबर । आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस समारोह जहानाबाद कस्बे के एक मैरिजहाल में भव्यता के साथ मनाया गया ।आयोजन में संविधान बचाओ,देश बचाओ अभियान के अंतर्गत संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कानपुर के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश वाल्मीकि भी मौजूद रहे ।
इस मौके पर पूर्व विधायक महेश बाल्मीकि ने संबोधित करते हुए कहा कि देश फरमानों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा ।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से निकाय चुनाव की सफलता को लेकर विशेष रुप से उत्साहित है और पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगें ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना पड़ेगा ।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की स्थापना की गई थी । जिसका मुख्य उद्देश्य था कि आम जनमानस की बुनियादी समस्याओं का निदान करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए । जिसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही दिल्ली एवं भगवान के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार है । संविधान दिवस पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उन्हें शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर जहानाबाद नगर पंचायत के प्रभारी चंद्रभान पटेल,अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव विजय कुमार गौतम, शिवम दिक्षित,जावेद अहमद,प्रकाश प्रजापति,श्रवण कुमार ,राहुल द्विवेदी,जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष शबनम,राहुल अग्निहोत्री व मनोज पाल आदि मौजूद रहे ।
