बकेवर/फतेहपुर 28 नवम्बर । कस्बा बकेवर में सोमवार को तालेश्वर मेले का शुभारंभ हुआ । मेला कमेटी अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद बोलते हुए बताया कि हर वर्ष की भाँति इस बार भी चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है ।
मेले के आयोजकों द्वारा कस्बे में श्री राम चंद जी की झाकियां निकाली गई । जिसमे क्षेत्रीय लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । मेले के आयोजन से महिलाओं व बच्चो में उत्साह की लहर दिखाई दी ।
मेला में बरिगवा,रसूलपुर,विजुरी,करनपुर,हरदासपुर,पाही,जग दीशपुर,जोगापुर,रामपुर,मेघनपुर,दूबेपुर आदि गांवों से आई महिलाओं व बच्चो ने खरीदारी की और झूलों का भी लुप्त उठाया ।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष मनोज शुक्ला,अनमोल अवस्थी,शिवम सिंह,सत्यम तिवारी,चंदन,विकास शुक्ला,मयंक शुक्ला,सुशील शर्मा,नीरज,धर्मेंद्र द्विवेदी आदि लोगों ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी ।
