बकेवर (फतेहपुर)28 नवम्बर । यातायात माह के चलते आज उपनिरीक्षक उमाकांत के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने गहन वाहन चेकिंग के दौरान लगभग दो दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान किया । पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग के दौरान बकेवर मेला आए दर्शनार्थियों में अफरातफरी मची रही । अनेक दोपहिया वाहनों को गली कूचों से घुमाकर मांगने लगे ।
पुलिस के अनुसार आज यातायात माह के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है । अधिकांश दो पहिया वाहन चालकों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था । कुछ लोग अपने परिवारों के साथ मेला देखने के लिए तीन से चार लोगों को बैठाकर जा रहे थे ।
