बकेवर/फतेहपुर,28 नवम्बर । पुरुष नसबंदी पखवारे का आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई में आयोजन को सफल बनाने के लिए देवमई स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ॰ जेपी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया । मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डॉ॰ वर्मा ने बताया कि यह प्रचार वाहन चार दिनों तक देवमई स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम सभाओं में जाकर प्रचार प्रसार एवं लोगो को जागरूक करेंगे और अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोई बात न समझ में आ रही हो तो वो व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र देवमई आकर परामर्श ले सकता है ।
डॉ॰ वर्मा ने बताया की नसबंदी उसी पुरुष की की जाएगी जिसका परिवार पूर्ण हो चुका है और उम्र 45 वर्ष से नीचे है । नसबंदी कराने वाले पुरुषों के वैवाहिक जीवन व पुरूषार्थ में कोई कमी नही आयेगी । किसी प्रकार का कोई साइडइफेक्ट नही होगा ।
डॉ॰ वर्मा ने बताया की नसबंदी कराने वाले पुरुषों को सरकार की तरफ से तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जायेगे ।
