फतेहपुर,28 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्वारा जनपद में जालसाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक जालसाज ठग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष के अनुसार खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र से रियाज अहमद उर्फ बाबा उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र अशरफ अली को आज विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया । स्थानीय थाना पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 476/2022 की धारा 419/420 /467/468/468/471 के तहत पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह,मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार सरोज,आरक्षी संदीप कुमार,कांस्टेबल कमलेश कुमार,बिरजू यादव आदि शामिल हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है । उन्होंने बताया कि उक्त युवक लोगों से विदेश भेजने के बहाने एक-एक लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा व विदेश भेजने के लिए टिकट बनवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था जो आज गिरफ्तार हुआ और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई हुई है ।
