फतेहपुर,29 नवम्बर । सेवायोजन कार्यालय में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए श्री उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायो जन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार अभ्ययर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 29 नवम्बर 2022 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश स्तर की पीपल ही आनलाइन सर्विसेज,लखनऊ द्वारा 07 श्रीराम लाइफ इन्श्योरेन्स प्रा.लि. फतेहपुर द्वारा 10 बजाज एलियांज फतेहपुर द्वारा 02 व पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लि. कानपुर द्वारा 07 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
इस प्रकार कुल 150 प्रतिभागियों के सापेक्ष 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया ।
जिला सेवायोजन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रभारी रोजगार मेला श्री शशॉक पान्डेय के दिशा निर्देशन में साक्षात्कार प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
रोजगार मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में कार्यालय के श्री हसमतअली,श्री आशुतोष वर्मा श्री आशीष दीक्षित,श्री चन्द्र किशोर,श्री सुखनंदन सक्सेना,मो. जमीर,श्री संदीप व श्रीमती रामा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
समस्त अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करायें बिना पंजीयन रोजगार मेले हेतु प्रतिभाग नहीं कर पायेगे ।
