फतेहपुर,29 नवम्बर । अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के आदेशानुसार वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी अभियान के तहत आज आसोथर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव द्वारा एक नफर वारण्टी लालसिंह उर्फ लाल जी पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम समतपुर मीरपुर मजरे सातोधरमपुर थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 46 वर्ष सम्बन्धित एनबीडब्ल्यू केस न0 3519/2021 मु0अ0सं0 49/20 धारा 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 बनाम शिवदास आदि थाना थरियांव फतेहपुर तारीख पेशी 06 जनवरी 23 तथा प्रशि0 उ0नि0 आनंद कुमार सिंह द्वारा दो नफर वारण्टीगण चन्द्रसेन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 सुमेर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष,प्रेमलाल शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला उम्र करीब 33 वर्ष निवासीगण ग्राम बेर्राव थाना असोथर जनपद फतेहपुर,सम्बन्धित एनबीडब्ल्यू क्रमशः केस न० 152/ 17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम चन्द्रसेन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 सुमेर सिंह थाना असोथर, फतेहपुर तारीख पेशी 21.12.22 व केस न0 474/14 धारा 325/323/504 /506 भदावि0 बनाम प्रेमलाल शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला थाना असोथर फतेहपुर तारीख पेशी 15 दिसंबर 22 को गिरफ्तार माननीय न्यायालय फतेहपुर भेज गया ।
