अमौली/फतेहपुर,29 नवम्बर । अमौली विकासखंड क्षेत्र से कस्बा अमौली के एक गेस्ट हाउस में विकास खंड अधिकारी विपुल विक्रम सिंह चौहान द्वारा आज शासन की मंशारूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह पटेल क्षेत्रीय विधायक एवं उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा सहित देवमई ब्लाक प्रमुख सोनम पटेल व ब्लाक प्रमुख अमौली सुशीला सिंह मौजूद रही । सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष सहित चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 41 जोड़ों ने एकदूजे का हाथ थाम कर जीने मरने की कसमें खाई । मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत आवंटित हुए धन से दान दहेज का सामान खरीद कर जोड़ो की विदाई के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र के साथ एक फलदार वृक्ष व दहेज के समान को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल के द्वारा देकर विदाई की गई ।
मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि एवं थानाध्यक्ष सहित चौकी प्रभारी एवं सामाजिक गणमान्य लोगों ने वर वधु के जोड़ो को आशीर्वाद दिया । इस मौके पर देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं ब्लाक के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद थे ।
