फतेहपुर,29 नवम्बर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के मार्गदर्शन में आज जनपद के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोहों में 548 जोड़ों का विवाह व 5 जोड़ों का निकाह सहित 551 जोड़ों ने आजीवन साथ रहकर साथ निभाने का संकल्प लिया ।


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल,विधायक खागा कृष्णा पासवान,विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित सभी जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने दाम्पत्य बंधन में बंधे सभी नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार स्वरूप एक जोड़ी चांदी की बिछिया,पायल,कुकर,डिनर सेट,वर वधू को वस्त्र,ट्राली एयर बैग,श्रृंगार दान व फलदार वृक्ष वितरित किए ।
