फतेहपुर,30 नवम्बर । रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर यातायात वीर सिंह की मौजूदगी में आज यातायात माह का समापन किया गया ।
यातायात माह में यातायात नियमों का उलंघन करने पर जनपद की पुलिस ने 22450 ई-चालान कर लगभग ₹20,96,700 का जुर्माना वसूला गया । यातायात पुलिस कर्मियों में यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह पूरे वर्ष 5030 ई-चालान कर प्रथम स्थान में रहे । मुख्य आरक्षी प्रो चंद्र पाल सिंह 4058 ई-चालान कर दूसरे स्थान पर,आरक्षी मुरलीधर 3820 ई-चालान कर तीसरे स्थान पर रहे । इसी के साथ उपनिरीक्षक यातायात मनोज सिंह को पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के सम्पूर्ण कार्य के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया । इनके सहयोगी मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार यादव,आरक्षी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, होमगार्ड पंकज तिवारी व पीआरडी जवान रामबाबू को भी पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया । इसके साथ थाना पुलिस के थाना प्रभारी धाता प्रवीण कुमार सिंह द्वारा आम जनमानस में जागरूकता प्रचार प्रसार किया गया को प्रथम स्थान मिला ।
थाना खागा चौकी मांझिलगांव प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा 551 चालान कर जनपद में प्रथम स्थान पर रहे ।
थाना खागा उपनिरीक्षक उत्कर्ष कुमार मिश्र ने 381 चालान कर दूसरा स्थान,थाना थरियांव की चौकी हंसवा प्रभारी मुकेश सिंह तीसरे स्थान में रहे । सभी को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया ।
यातायात प्रचार प्रसार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पेंटिंग, पोस्टर वह रंगोली में विभिन्न स्कूल कालेजों के प्रथम छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया ।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में का. जुगराज सिंह पीजी कॉलेज की छात्रा रितिका,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की अंशिका व श्रेया,पर्दे वे स्कूल की आयुषी राणा,जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा अनुप्रिया सिंह तथा साधना ग्रुप आफ एजूकेशन सेंटर की कृतिका देवी को पुरस्कृत किया गया ।
इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अर्चना देवी,रिद्धी अनी,हेमंत प्रजापति,रहीमा,श्रेया,अंकिता देवी,अंजली पटेल,अमन कुमार,कृतिका गुप्ता,मयंक प्रताप सिंह,काजल गिरि,आकांक्षा सिंह पटेल, मनु,रुचिका, शिफा, जेनब,आराध्या श्रीवास्तव,सौरव कुमार,दीपिका सिंह,आकृति दीक्षित,सोनल कसौधन,आयुषी,जीनत,सिया भारतीय,अन्य सिंह,आर्य सिंह,आदित्य कुमार,आराध्या कसौधन को भी सम्मानित किया गया ।
विद्यालय सहयोग में सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी व चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रचार प्रसार में सहयोग करने पर सम्मानित किया ।
समाज में बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात प्रचार प्रसार में पुलिस का सहयोग करने वाले समाजसेवी अशोक तपस्वी को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया । चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक अधिकारी अजय सिंह तथा पुष्पेन्द्र को जागरूक सप्ताह में सहयोग करने पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया ।
