फतेहपुर । महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्री विजय किरन आनंद के आदेश के अनुपालन में आज जनपद फ़तेहपुर में निपुण_एसेसमेंट_ टेस्ट (NAT-1) का आयोजन हुआ ।


इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर,देवमई,फ़तेहपुर में भी एन ए टी परीक्षा क़ो एक उत्सव के रूप में मनाया गया । छात्र उपस्थिति लगभग 90% रही । जबकि कई के घरों में शादी विवाह क़ा कार्यक्रम भी था ।
पर्यवेक्षक के रूप में श्री पंकज सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बिजौली उपस्थित रहे । उन्होंने इस परीक्षा में विद्यालय के प्रति सराहनीय योगदान दिया । विद्यालय में निपुण भारत पर एक आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी व बच्चों ने निपुण भारत के सेल्फी फ्रेम क़ा भी आनंद उठाया ।
