फतेहपुर,30 नवम्बर । यातायात माह के अंतिम दिन बिंदकी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 107 दो पहिया वाहनों का चालान किया । भारी पुलिस देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा । कई वाहन चालक पुलिस प्रशासन को देखकर दूर से ही भाग निकले ।
बिंदकी नगर के ललौली चौराहे के समीप बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कोतवाली के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने 16 टू व्हीलर गाड़ियों का चालान काटा वही एसआई रणधीर ने 13 टू व्हीलर गाड़ियों के चालान काटा । इसके अलावा एसआई सूरज कुमार ने 5 गाड़ियों तथा एसआई शैलेश कुमार ने 23 गाड़ियों की चालाक किया ।
वही जोनिहा चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय ने जोनिहा चौराहे में 50 गाड़ियों का चालान किया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
वहीं कुछ वाहन चालक भारी प्रशासन देखकर वापस लौट गए ।
उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि जिन बाइक सवारों के कागजात न होने पर तथा हेलमेट न लगाने पर और तीन सवारी को लेकर चालान काटे गए हैं ।
वही वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा है । इस मौके पर एसएसआई अर्जुन सिंह,एसआई सूरज कुमार ,एसआई शैलेश कुमार, केसरी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
