बिन्दकी/फतेहपुर,30 नवम्बर । भाजपा विधायक ने फीता काटकर परिवार नियोजन कार्यक्रम का उद्घाटन कर नसबंदी के प्रति जागरूक करने के लिए सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह सारथी वाहन प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार कर के लोगों को नसबंदी के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे ।
आज बुधवार को बिंदकी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन के तहत चलाए जा रहे । कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु सारथी वाहनों का भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर रवाना किया ।
इस मौके पर बीजेपी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं । परिवार नियोजन के तहत छोटा परिवार सुखी परिवार को बढ़ावा दिया जा रहा है । निश्चित रूप से लोग जागरूक होंगे ।
वह इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह वाहन प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घूमेंगे परिवार नियोजन के अंतर्गत चलाए जा रहे ।कार्यक्रम के तहत यह सारथी वाहन नसबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे ।
उन्होंने कहा कि बुधवार को ई-रिक्शा में बने सारथी वाहन बिंदकी कस्बा सेलावन व नरैचा सहित कई गांव में घूमे ।
