बिंदकी/फतेहपुर,30 नवम्बर । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज नगर की स्वच्छता को लेकर नगरपालिका परिषद बिंदकी की बैठक संपन्न हुई । स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध 750 निकाय 75 घंटे में कूडा संग्रहण केंद्र/स्थल पूर्ण रूप से हटाने जाने के संबंध मेंअधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिंदकी निरुपमा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समस्त सफाई नायकों संग नगर की स्वच्छता को लेकर गहन विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए । अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह ने सफाई नायकों से कहा कि नगर के किसी भी भाग में गंदगी नहीं मिलनी चाहिएं ।
बैठक में पालिका के कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला गिरीश पांडे के अतिरिक्त सफाई नायक चंद्रशेखर सुशील पांडे सुशील सविता सहित समस्त सफाई नायक मौजूद रहे ।
