फतेहपुर, 30 नवम्बर । खागा तहसील के सभागार कक्ष में धान खरीद के संबंध में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने एक आवश्यक बैठक करते हुए जिम्मेदाराना केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
जानकारी अनुसार खागा तहसील में बच्चों के सभागार कक्ष में बैठक करते हुए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में कुल 13 धान क्रय केंद्र संचालित हैं । जिसमें मौके पर सभी क्रियाशील है और बताया कि अब तक क्षेत्र में कुल 1315 किसानों से 13580. 40 कुंतल धान खरीद की गई है और कुल 5185 किसानों द्वारा आवेदन किया गया है । जिसमें से 5086 किसानों का सत्यापन तहसील स्तर से किया जा चुका है ।
उपजिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी तेजी लाने के दिशा निर्देश देते हुए बताया है कि कृषकों के फोन अवश्य रिसीव कर उन्हे संतुष्ट करे । यदि किसी कृषक को कोई शिकायत है तो एएमओ खागा अथवा अधोहस्ताक्षरी को दूरभाष पर अवगत कराएं ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार,तहसीलदार देवेंद्र कुमार तिवारी,सहायक विकास अधिकारी,सहकारिता समस्त केंद्र प्रभारी,मंडी सचिव सहित अन्य भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी मौजूद थे ।
