रवीन्द्र त्रिपाठी
– जनवरी,2023 से बिना एचएसआरपी लगी गाड़ियों का होगा चालान-आरटीओ (अतिक्रमण) संदीप कुमार पंकज ।
लखनऊ, 30 नवम्बर । राजधानी के 1090 चौराहे पर यातायात माह के समापन पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (एचएसआरपी) के मद्देनजर जागरूकता शिविर का आयोजन गया । जिसमें अतिथि के रूप में डीसीपी (ट्रैफिक) रईस अख़्तर,एडीसीपी (ट्रैफिक) अजय कुमार व आरटीओ (अतिक्रमण) संदीप कुमार पंकज शामिल हुए ।
इस शिविर में एचएसआरपी मानक की नंबर प्लेट को गाड़ियों में लगाने का संदेश दिया गया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए डीसीपी (ट्रैफिक) रईस अख़्तर ने कहा कि आम जनता से ये अपील है कि सभी लोग अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ज़रूर लगवाएं । उन्होंने कहा कि इसकी ज़रूरत इसलिए है । क्योंकि हमारे स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में अक्सर ये शिकायत आती है कि ये गाड़ी हमारी बैंगलोर में है । मैं लखनऊ कभी आया नहीं और यूपी में मेरा चालान हो गया और चालान मेरे मोबाइल पर पहुंच गकियाया । इसका मतलब है कि उस नंबर प्लेट का कोई और इस्तेमाल कर रहा है । यानी उसका अपराध में प्रयोग हो रहा है ।
डीसीपी रईस के मुताबिक- ऐसा तमाम बार देखा गया है कि जब कोई अपराध होता है और गाड़ी का नंबर भी पता चल जाता है । तब भी अपराधी तक नहीं पहुंच पाते । क्योंकि, बहुत से लोग दूसरे गाड़ियों की नंबर प्लेट को अपराध करते वक़्त अपनी गाड़ियों में करते हैं । इसलिए सबसे पहले हमें एचएसआरपी वाली नंबर प्लेट लगवाकर इसे रोकना है ।
उन्होंने कहा कि कमर्शियल गाड़ियों के लिए ये नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है । क्योंकि,ये देखा गया है कि अक्सर ट्रक वाले जिस राज्य में जाते हैं वहां का नंबर प्लेट लगा लेते हैं ।
कार्यक्रम में आरटीओ (अतिक्रमण) संदीप कुमार पंकज ने कहा कि हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर रहता है। साल 2019 से पहले की जितनी गाड़ियां हैं । उनके लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाना ज़रूरी है ।
क्योंकि 1 अप्रैल 2019 के बाद खरीदे गए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन विक्रेता गाड़ी बेचता है । उन्होंने बताया कि जो वेंडर फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट बेच रहे हैं । उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग केवल ऑनलाइन की जा सकती है । किसी भी अन्य प्रकार से इसकी बुकिंग अथवा इसका लगाया जाना अमान्य है । बुकिंग के लिए SIAM की वेबसाइट (www.saim.in) ही अधिकृत है । अन्य किसी स्त्रोत का चयन न करें ।
इसका लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट (https://uptransport.upsdc.gov.in) पर भी उपलब्ध है । आरटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि 1 जनवरी,2023 से बिना एचएसआरपी लगी गाड़ियों का चालान किया जाएगा ।
शिविर के आयोजक मोहम्मद शारिक ने बताया कि WWW.BOOKMYHSRP.COM वास्तविक व ईमानदार ऑनलाइन वितरक है । जिसकी बुकिंग के लिए केवल ऑनलाइन शुल्क का ही भुगतान करें । किसी नगद धनराशि का भुगतान न करें । उन्होंने बताया कि एचएसआरपी केवल प्राधिकृत ओईएम वितरक से ही लगवायें ।
इस कार्यक्रम में सीनियर एचएसआरपी एक्सपर्ट मोहम्मद शारिक,एचएसआरपी एक्सपर्ट सुधाकर मिश्रा एवं मोहम्मद आमिर मौजूद रहे ।
