फतेहपुर,30 नवम्बर । गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक के घेराव के बाद जिला अस्पताल में एडमिट की गई । पीड़िता व नवजात बच्चा,मेडिकल व इलाज शुरू किया गया ।
आज बुधवार को गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में पहुँची सैकड़ों महिलाओं ने जिला अस्पताल का घेराव कर जिला अस्पताल में ब्याप्त भ्रष्टाचार अवैध वसूली व शिथिल कार्यशैली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण हेतु आवाज बुलंद की ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के अतिशीघ्र निराकरण हेतु पुरजोर मांग की गई जिसमें प्रमुख बिंदु इस प्रकार से रहे ।
प्रथम बिंदु थाना ललौली की किशोरी द्वारा जन्मे बच्चे व माँ का उपचार न करके जिला अस्पताल द्वारा वापस कर दिया गया । जिसके कारण पुलिस को निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा । जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है ।अतः जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाये ।
दूसरा बिंदु मरीजों को बाहरी दवा का पर्चा न लिखकर सम्पूर्ण दवाइयां अस्पताल से दी जाएँ ।
तीसरा बिंदु एक्सरे,अल्ट्रासॉउन्ड व सीटी स्कैन करवाने में अवैध वसूली बंद करायी जाये ।
जहाँ अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की हमें आशा है कि समस्याओं का निवारण जल्द होगा जैसा कि हमें आश्वास्त किया गया है । अन्यथा की स्थिति में हमें आंदोलनात्मक रुख अपनाना पड़ेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा ।
प्रदर्शन के बाद अंततः संगठन नें सफलता पायी पीड़िता व उसके बच्चे को एडमिट कराया । परिजनों ने आभार ब्यक्त किया ।
इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला सिंह, सुधा पटेल,राजारानी,आशा,सतून,सत्यवती,रंजना,सुमन,उर्मिला,रामा सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं ।
