बकेवर/फतेहपुर,05 दिसम्बर । बकेवर कस्बे में बीती रात घर के बाहर खड़ी बाईक का ताला तोड़ अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गए ।
बकेबर कस्बा निवासी धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को चोरी की तहरीर देते हुए बताया कि प्रतिदिन की भांति उन्होंने रविवार की शाम को अपनी बाइक अपने दरवाजे पर खड़ी कर दी थी । रात में जब उन्होंने बाहर देखा तो उनकी बाइक गायब थी । बाइक न देख इसकी सूचना पीआरवी डायल 112 को दी । परन्तु काफी प्रयास के बाद भी बाईक का कुछ पता नहीं चल सका । चोरी की इस घटना से कस्बा वासियों में भय का माहौल क़ायम हो है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बाइक ओनर ने इस आशय की तहरीर दी है । आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है । चोर जल्दी ही पकड़े जाने की थाना प्रभारी निरीक्षक बात कही है ।
