फतेहपुर,05 दिसम्बर । हुसैनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एससी-एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज ने बताया कि चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिटौरा जय कुमार सिंह ने अपने हमराह के साथ मुखविर की सूचना पर एससी-एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ शिवबरन पुत्र शिव भोला निवासी हाजीपुर गंगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
