फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अधिशाषी अधिकारी ने छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
शनिवार को बिंदकी नगर के नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता मिशन के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 75 जनपदों में 75 घंटे 750 निगाहों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।
उन्होंने छात्रों से कहा कि घरों का कूड़ा इधर उधर ना फेंके सुखा कूड़ा तथा गीला कूड़ा अलग अलग रखें और नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी आने के बाद उनके दक्षिणी में गीला और सूखा अलग-अलग कूड़ा डालने का काम करें । ताकि स्वच्छता बनी रहे उन्होंने कहा कि कम करने वाले स्थानों की सफाई कर वहां पर पौधे लगाए जाएंगे तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जा रही है ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला अवर अभियंता प्रवीण कुमार अवर अभियंता नीरज शुक्ला के अलावा ललित कुमार राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर शकील अहमद के अलावा नेहरू कॉलेज के प्रधानाचार्य सरूप सिंह जयंत वर्मा विष्णु दयाल एसपी सिंह रमाशंकर पाल जगदीश प्रसाद सोनू देवी सुनीता देवी शिवम सिंह विक्रम सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे ।
