बकेवर/फतेहपुर । बिंदकी कोतवाली की खजुहा चौकी के गांव शंकरनगर के समीप अधेड़ महिला की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

खजुहा चौकी क्षेत्र के ग्राम सदान-बदान का पुरवा निवासी छोटेलाल की पत्नी शिवरानी उम्र लगभग 45 वर्ष खेतों से अपने घर वापिस आ रही थी । तभी बकेवर की ओर से जा रही स्कॉर्पियो ने शिवरानी को टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार थी । जो टक्कर मारकर मौके से फरार हो गयी । मृतका के पुत्र शिवमंगल सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है ।
बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । जांच कर कार्यवाही की जा रही है ।
